फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार दिन पहले मिले दो शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 04 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशुपर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव पाए गए थे। एक शव झाड़ियों के बीच अधजला तो दूसरा रेलवे ट्रैक पर मिला था। मौके पर शवों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवाते हुए पहचान कराने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग और मिश्रौली मॉल के बीच चार दिन पहले सड़क किनारे झाड़ी में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। इसी थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर रनकापुर गांव के समीप भी एक युवक का शव पाया था। सूचना पर पहुंचे एसएचओ ने स्थानीय स्तर पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया था। पुलिस ने पहचान कराने के लिए जिले के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जिले सुल्तानपुर, बाराबंकी व अयोध्या पुलिस को शवों की फोटो व अन्य विवरण भेजा था। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि चार दिन तक पहचान नहीं होने पर सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


किशोरी के शव की हुई पहचान
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव के समीप जंगल में रविवार देर शाम एक पेड़ की टहनी से दुपट्टे के सहारे एक किशोरी का शव लटकते पाया था था। सूचना पर पहुंचे सीओ लल्लन सिंह व एसएचओ निर्मल सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन रात होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को उसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव कनू निवासी मिठाई लाल की पुत्री पूजा के रूप में हुई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें