फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जामो में आठ लाख मानव दिवस तो सिंहपुर में पांच करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत

Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/इन्हौना (अमेठी)। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम स्तर पर विकास कार्य कराने के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रस्तुत कार्ययोजना को स्वीकृत करते हुए प्रतिनिधियों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया गया।
विज्ञापन


बीडीओ/डीसी मनरेगा एके सिंह ने गत बैठक की कार्रवाई को पढ़कर उसकी पुष्टि कराई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आठ लाख मानव दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। सदन ने प्रस्तुत मानव दिवस के सापेक्ष ग्राम पंचायतवार सभी ग्रामों की कार्ययोजना को स्वीकृत कर दिया।

स्वीकृति के बाद निर्णय लिया गया कि पांच अप्रैल को आयोजित जिला पंचायत की बैठक में स्वीकृत कार्ययोजना का अनुमोदन कराया जाएगा। अनुमोदन मिलने के बाद सभी गांवों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सदस्यों द्वारा पीएम व सीएम आवास पर विस्तार से चर्चा करते हुए चयन में धांधली बरते जाने का आरोप लगाया। सदन ने निर्णय लिया कि चयनित सभी आवास लाभार्थियों के पात्रता की दोबारा जांच कराई जाए जिससे कोई भी पात्र गरीब योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।

सदस्यों ने बिजली विभाग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गोशालाओं पर बिजली नहीं पहुंची है। पावर कॉर्पोरेशन से कनेक्शन मांगने पर उनकी ओर से कई लाख रुपये का इस्टीमेट दे दिया जाता है। पंचायतों के पास उतना बजट नहीं होने से कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इस पर डीएम स्तर से शासन को पत्र भेजवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा हैंडपंप रिबोर समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस मौके पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम सरोज, सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी, डीपीआरओ श्रीकांत यादव समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीसी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। खास बात यह रही कि सदन में निर्वाचित सदस्य ही मौजूद रहे। किसी भी सदस्य के प्रतिनिधि को बैठक में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इसी तरह सिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर भी क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के निए कुल पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना वाले प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याएं उठाई गईं।

विधायक प्रतिनिधि के रूप में मौजूद मृगांकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधि सहयोग करें तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी ने कहा कि सभी विकास कार्यों में जनसहयोग होगा तभी विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें