फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीजीआइसी में कल से लगेगा दो दिवसीय विशेष शिविर

Sat, 01 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड के अंक व प्रमाण पत्रों में त्रुटियों को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की टीम तीन व चार जुलाई को राजकीय बालिका इंका में विशेष कैंप लगाएगी। कैंप में बोर्ड से नामित अफसर व कर्मी परीक्षार्थियों का प्रत्यावेदन प्राप्त कर निस्तारण कराएंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान फीडिंग में त्रुटियों से अंक पत्र व प्रमाण पत्र में कमियां आने की शिकायत लगातार मिलती रहती है। कमियों को दूर कराने के लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड कार्यालय की परिक्रमा करनी पड़ती थी। ऐसे में उनका समय के साथ धन की खर्च होता था। अब जिला स्तर पर शिविर लगाकर निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

बोर्ड कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अफसर उमाशंकर श्रीवास्तव, प्रधान सहायक सुरेश कुमार व बृजेश कुमार को जिले के नामित करते हुए तीन व चार जुलाई को कैंप लगा परीक्षार्थियों की त्रुटियां दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शहर स्थित जीजीआईसी में त्रुटि निस्तारण शिविर आयोजन की तैयारी की है। शिविर में नामित टीम व परीक्षार्थियों के सहयोग के लिए जीजीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा को नोडल, रघुनाथ मौर्य व अनिल राबिया को सहनोडल तथा दयाराम व नंद लाल परिचारक की ड्यूटी लगाई है। शिविर में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि में सिर्फ संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
शिविर मेंं लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सचिव के निर्देश पर शहर स्थित जीजीआईसी में त्रुटि निस्तारण कैंप आयोजित किया जा रहा है। सभी को कार्यभार ग्रहण कर प्रधानाचार्यो से संपर्क कर परीक्षार्थियों के अंक पत्र व प्रमाण पत्र की त्रुटियां दूर कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आशुतोष मिश्र- सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें