फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में दो करोड़ के प्रस्ताव पास

Tue, 10 Mar 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 सिंहपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि।-संवाद
विज्ञापन
सिंहपुर। ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी की अध्यक्षता में सोमवार को सिंहपुर विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य सहित कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। बैठक में लगभग दो करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन




ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। परिषदीय विद्यालयों, धार्मिक स्थलों और चौराहों पर लगे वाटर कूलर की मरम्मत के निर्देश दिए गए। पन्हौंना के सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों की फसल सुरक्षा पर जोर दिया। ग्राम विकास अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने मनरेगा में श्रमिकों की फेशियल हाजिरी और 125 दिन के रोजगार की जानकारी दी।



एनआरएलएम के अजय कुमार पुष्पाकर ने बताया कि सिंहपुर विकास क्षेत्र में 135 समूहों का गठन हुआ है। उन्होंने महिलाओं को समूह से जोड़ने में सहयोग मांगा ताकि वे आगे बढ़ सकें। खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। संचालन प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह, आशीष मिश्र, राजेश पांडेय,गौरव श्रीवास्तव, सत्य नारायण सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, मोहम्मद फारुख, रिंकू सिंह, मिंटू सिंह, प्रदीप जायसवाल, अखिलेश कुमार, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें