फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो संपर्क मार्ग कराएं जाएंगे दुरुस्त

Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के जर्जर हो चुके दो प्रमुख संपर्क मार्गों की तस्वीर अब जल्द ही बदलने जा रही है। भद्दोर संपर्क मार्ग की 17.28 किमी और मानशाहपुर से अनखरा संपर्क मार्ग की 22.98 किमी लंबाई के नवनिर्माण को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। दोनों मार्गों के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




ग्रामीणों की वर्षों से रही मांग अब पूरी होने जा रही है। भद्दोर गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में होकर गुजरना बेहद मुश्किल था, बरसात में हाल और भी खराब हो जाता था। अनखरा के ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना और मरीजों को अस्पताल ले जाना बड़ी चुनौती बन चुका था। मार्ग बदहाल होने से बाइक तक नहीं चल पाती थी।



पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मार्गों के नवनिर्माण और अगले पांच वर्षों तक अनुरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कार्यदायी संस्था का चयन निविदा के माध्यम से किया जा रहा है। कार्य समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाएगा। इन मार्गों के दुरुस्त हो जाने से लगभग 50 हजार की आबादी को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना अब सुगम होगा। ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें