फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो संपर्क मार्ग कराए जाएंगे चकाचक

Thu, 15 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल क्षेत्र के दो संपर्क मार्गों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। रानीगंज-बाजारशुकुल मार्ग से अब्दुल्ला बाहरपुर को जोड़ने वाले 800 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की मरम्मत 23.59 लाख रुपये की लागत से की जाएगी, वहीं इन्हौना-रुदौली मार्ग से जुड़े डेढ़ किलोमीटर लंबे पूरे मल्लाहन संपर्क मार्ग के निर्माण पर 31.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग दोनों मार्गों के निर्माण की तैयारी में जुट गया है। इन मार्गों के नवनिर्माण से ग्राम पंचायत जौदिल मऊ, नांदी, मकदूमपुर कला, शेखपुर भड़रा, बदलगढ़ सहित लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से जर्जर मार्गों के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।


बदलगढ़ निवासी रामपाल सिंह ने कहा कि रोजमर्रा की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई थी। सड़क की मरम्मत होने से काफी राहत मिलेगी। इसी तरह पूरे मल्लाहन संपर्क मार्ग से संसारपुर, देवगिरि, पूरे मल्लाहन, और पूरे गुजरन गांवों के लोग जुड़ते हैं। वहां के निवासी राजकुमार मल्लाह ने बताया कि यह सड़क कई साल से बदहाल है। मरीजों को अस्पताल ले जाना भी एक चुनौती बन गया था।
विज्ञापन





दो माह में पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
एक्सईएन लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मार्गों की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। जल्द ही नामित कार्यदायी संस्था की मदद से अवर अभियंता की निगरानी में दो माह के भीतर कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें