फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट से दो भैंसें मरीं, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Sun, 25 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी-गौरीगंज बाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।    -स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के रायपुर फुलवारी के पास अमेठी-गौरीगंज बाईपास पर शनिवार को ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आकर दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य संपर्क मार्ग पर कंटीली झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन



मुराई का पुरवा गांव निवासी राम अभिलाष सरोज ने बताया कि उनकी और उनके पड़ोसी मुकेश मौर्य की भैंसें ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही थीं, तभी करंट की चपेट में आ गईं। मौके पर ही भैंसों ने दम तोड़ दिया। राम अभिलाष का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में करंट उतरने की जानकारी कई बार बिजली विभाग को दी गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी इसी स्थान पर करंट से एक भैंस झुलस गई थी, उस समय बेटे ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अमेठी-गौरीगंज मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग कंटीली झाड़ियां रखकर सड़क पर बैठ गए और दोषी ऊर्जा निगम के खिलाफ कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह और एसडीएम आशीष सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मार्ग को खुलवाया। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए ऊर्जा निगम की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित पशुपालकों को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें