फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिकायत के बावजूद नहीं मिला भूमि पर कब्जा

Sun, 25 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में मौजूद फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना परिसर में शनिवार दोपहर 12:20 बजे नायब तहसीलदार कौशल किशोर और थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां आए गांव पूरे लोकई निवासी रामधन ने बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश हो चुकी है लेकिन मेड़बंदी का काम एक साल से लंबित है। कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद भूमि पर कब्जा नहीं मिला।

असुरा गांव के अलगू ने कहा कि वह पैत्रिक भूमि पर मकान बनवा रहे हैं लेकिन कुछ लोग निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। अन्नीबैजल के रामकिशोर ने आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। जेठौना के राकेश यादव ने ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कौहार की प्रमिला ने कहा कि विवाद में शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन अब दोबारा मारपीट की आशंका है। पलिया निवासी श्याम कुमारी ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर पिलर गाड़ा गया जिसे कुछ लोगों ने तोड़कर फिर से कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सभी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाने के लिए कहा गया। फरियादियों को स्थलीय जांच और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। हालांकि, फरियादियों के चेहरों पर संतोष नहीं दिखा।


डीएम ने मुंशीगंज में सुनी फरियाद
मुंशीगंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजय चौहान ने स्वयं पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने लेखपालों, कानूनगो और राजस्व निरीक्षकों से उनके क्षेत्रों की शिकायतों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर कब्जा, तालाब, चकमार्ग व नाली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें