फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइकें भिड़ीं, किशोर की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। हिम्मतगढ़ के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में गगौली गांव निवासी करन कुमार (16) की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता बजरंगी और बहन लक्ष्मी भी घायल हो गए। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


शिवमंगल के अनुसार उनके भाई बजरंगी शुक्रवार को बेटे करन और बेटी लक्ष्मी के साथ बाइक से अंतू स्थित अपनी ससुराल में भरत मिलाप देखने जा रहे थे। हिम्मतगढ़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बजरंगी, करन और लक्ष्मी घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार भी घायल हुआ, जो मौके से भाग निकला।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से अमेठी सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद करन और बजरंगी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से करन को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जबकि बजरंगी को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। करन की शनिवार दोपहर रास्ते में मौत हो गई। पिता का इलाज जारी है।
विज्ञापन


करन की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तीन भाइयों में सबसे बड़े करन की मौत से मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन लक्ष्मी और भाइयों अर्जुन व अवनीश की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। शिवमंगल समेत अन्य परिजन भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें