फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइक भिड़ीं, किशोर की मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। कमरौली के उतेलवा स्थित यूपीसीडा लोहिया पुल के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक किशोर की मौत हो गई। तीन घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
विज्ञापन



मोहनगंज के नजरगंज बहुआ गांव निवासी जैद (14) और कमरौली के नया पुरवा गांव निवासी जावेद (13) बाइक से कमरौली जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उतेलवा स्थित यूपीसीडा लोहिया पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में जैद और जावेद के साथ दूसरी बाइक सवार इन्हौना के पूरे जहान का पुरवा अहमदाबाद पिपरी गांव निवासी संजय कुमार पाल (20) और संतोष यादव (21) घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन चारों को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में जैद की मौत हो गई। जावेद, संजय और संतोष यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि जैद के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है और परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से भी मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें