फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 06 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डीएम संजय चौहान ने छह तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तहसीलदार न्यायिक मुसाफिरखाना का कार्यभार संभाल रहे राहुल सिंह को अब तहसीलदार मुसाफिरखाना बनाया गया है। गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए चित्रसेन कुमार यादव को तहसीलदार अमेठी और अजय कुमार जायसवाल को तहसीलदार गौरीगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



जारी आदेश के अनुसार आलोक कटियार को तहसीलदार न्यायिक अमेठी बनाया गया है। महेश प्रताप सिंह को तहसीलदार न्यायिक गौरीगंज और घनेंद्र तिवारी को तहसीलदार न्यायिक मुसाफिरखाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल सिंह अब तक मुसाफिरखाना में तहसीलदार न्यायिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


नई तैनाती के बाद वह तहसीलदार के रूप में तहसील के राजस्व संबंधी कार्य देखेंगे। वहीं आलोक कटियार को अमेठी में तहसीलदार न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों तहसीलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें