फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आंबेडकर चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में डीडीसी सहित तीन पर केस दर्ज हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




शहर के ब्लॉक तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य विजय श्याम यादव के साथ आंबेडकरवादियों व अन्य लोगों ने देर शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर नारेबाजी की थी। इसकी सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे। आसपास के लोगों से जानकारी कर पुलिस ने भादर निवासी डीडीसी विजय श्याम यादव उर्फ दादा, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे जोगाजीत भौसिंहपुर गांव निवासी अनुपम यादव और वेसवन पट्टी भैरवपुर गांव निवासी सचिन यादव उर्फ सत्या के खिलाफ केस दर्ज किया था।



इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने रामलीला मैदान के पास अनुपम यादव और सचिन यादव उर्फ सत्या को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों का चालान कोर्ट भेजते हुए तीसरे की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार डीडीसी विजय श्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें