फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कत्ल के भय से सलमान की कराई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जामो थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ ग्राम प्रधान के भाई की हत्या आरोपी दिनेश ने अपनी हत्या के भय से कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

सूरतगढ़ के ग्राम प्रधान निजाम अहमद का 25 वर्षीय भाई सलमान 17 अगस्त की शाम घर से निकला तो देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। कहीं पता न चलने पर 18 अगस्त की सुबह परिवारीजनों की तहरीर पर गांव पूरे आशानंद वैश्य का पुरवा मजरे गोरियाबाद निवासी शशांक सिंह पर अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज किया था।
बुधवार देर रात गोताखोरों की मदद से सुल्तानपुर के टेढवही स्थित गोमती नदी के रतनपुर घाट से सलमान का शव बरामद हुआ था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सूरतगढ़ निवासी दिनेश सिंह द्वारा घटना कारित कराने की बात बताई। शशांक की सूचना पर पुलिस ने सूरतगढ़ निवासी दिनेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया तो अन्य दो आरोपियों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक सलमान दिनेश की हत्या के प्रयास में जेल गया था जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। कहा कि दिनेश को इस बात का भय था कि सलमान अब उसकी हत्या कर देगा। इसी भय से दिनेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान की हत्या की योजना बनाई।
बताया कि घटना में प्रयुक्त कार इनकी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है। कहा कि हत्या में शामिल मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव नया का पुरवा निवासी विनीत जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे आशानंद निवासी हिमांशु फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है।
सेवानिवृत्त शिक्षक का हत्यारोपी गिरफ्तार
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाने के कुबरा मजरे सरूआवा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विद्याधर शुक्ल की बीते 13 अगस्त को ममता स्टील फैक्टरी के पास लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र राजेंद्र की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने मुखबिर की सूचना पर सरूआवां मोड़ के पास से नामजद आरोपी रामसुंदर को धर दबोचा। सीओ अर्पित कपूर ने रामसुंदर के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें