फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायस पुलिस के हत्थे चढ़े दो असलहा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लंबे समय से असलहा तस्करी के धंधे में लिप्त दो युवक सोमवार रात जायस पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए युवकों के पास व उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक ऑटोमेटिक रिवॉल्वर समेत छह असलहे, आठ जीवित कारतूस के साथ बिना नंबर की बाइक बरामद की है। मंगलवार को एसपी ने गिरफ्तारी का खुलासा किया।
विज्ञापन

जायस थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय को सोमवार रात मुखबिर ने दो संदिग्ध युवकों के राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के नजदीक मुखतिया मोड़ के पास मौजूद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही भरत उपाध्याय पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को धर दबोचा।
पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक ऑटोमेटिक रिवॉल्वर के अलावा पांच तमंचा व विभिन्न बोर के आठ जीवित कारतूस बरामद हुए। उनके पास जो बाइक मिली वह भी बिना नंबरप्लेट की थी। दोनों युवकों की पहचान पूरे राजा मजरे मोहना निवासी सलमान व गांव सोनार थाना फुरसतगंज निवासी इस्माइल उर्फ मुन्ना के रूप में हुई।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न अपने कार्यालय सभागार में मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने गिरफ्तारी का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक अपना शौक पूरा करने के लिए लंबे समय से असलहा तस्करी का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें