गौरीगंज : बाराबंकी में जिले की महिला किसान को सम्मानित करतीं राज्यपाल।
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। बाराबंकी के दौलतपुर में राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के दो किसानों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सम्मान मिला।
कार्यक्रम मेें खेती-किसानी के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की जानकारी होने पर राज्यपाल ने किसान नेता रीता सिंह व कमलेश सरोज को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया। बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के किसानों को सम्मान मिलने पर संभ्रात लोगों ने खुशी जताई है।