अमेठी कस्बे में पीडित व्यवसायी को आर्थिक मदद देते व्यापार मंडल अध्यक्ष।
अमेठी सिटी। शहर के गांधी चौक के समीप बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से रेडीमेड कपड़ों की दुकान जलकर राख हो गई थी। करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग जांच कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पीड़ित व्यवसायी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
नगर पंचायत अमेठी के गल्लामंडी निवासी संतोष अग्रहरि के रेडीमेडे कपड़ों की दुकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच कर नुकसान का आकलन करते हुए जांच की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारी परिवार को सांत्वना देते हुए 50 हजार की नकद धनराशि सहायता स्वरूप प्रदान की। इस मौके पर ओम प्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, नगर अध्यक्ष सोनू कसौंधन, संदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
एफएसओ राम दरश प्रसाद ने बताया कि कितना नुकसान हुआ है, इसका पता जांच व सत्यापन के बाद ही चल सकेगा।ा