फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्विटर पर छलका भाजपा नेता का दर्द

Fri, 14 Apr 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा नेता रवींद्र सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्थानीय नगर पंचायत की सीमा का विस्तार नहीं होने का जिम्मेदार सभी जनप्रतिनिधियों को ठहराया है। उन्होंने कहा कि कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्स तो विनियमित क्षेत्र के सभी नागरिक भरते हैं लेकिन जब बात सुविधा की आती है तो वह टाउन एरिया की सीमा में हो जाती है। तमाम पार्टियां व लोग सत्ता में आए। अमेठी नगर पंचायत की सीमा का विस्तार किसी ने करने का प्रयत्न नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदेश में कई नई नगर पंचायतें बनीं और कई का विस्तार (अमेठी छोड़कर) हुआ। सीमा का विस्तार न होना यहां के आम नागरिकों के लिए कष्ट का विषय बना हुआ है। रवींद्र की ओर से किया गया यह पोस्ट बुधवार को पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। कहा कि जो भी जीतेगा वह अमेठी नगर पंचायत का चेयरमैन कहलाएगा। उसे यह समझना चाहिए कि जितनी सीमा में नगर पंचायत अमेठी है उससे पांच-छह गुना अधिक भू-भाग पर अमेठी है। बावजूद इसके 15000 को टाउन में तो 50,000 को टाउन से बाहर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें