फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज के 19 मोहल्लों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति जल्द

Fri, 14 Apr 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगर पालिका परिषद, गौरीगंज के 19 मोहल्लों को जल्द 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए अलग से फीडर व लाइन खींचने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य पर करीब 4.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।जिला मुख्यालय को नगर पालिका का दर्जा वर्ष 2015 में मिला था। 12 ग्राम पंचायतों के गांवों को नगर पालिका में शामिल कर 25 वार्डों में विभाजित किया गया था। शासन की ओर से जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का नियम है। बावजूद इसके नगर पालिका के 19 मोहल्लों को ग्रामीण रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति हो रही है। इसके लिए कई बार उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

अब आठ साल बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पाने वाले उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र की बिजली देने की कवायद शुरू हो गई है। पॉवर कॉर्पोरेशन ने बिजली के पोल, तार खींचने व ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 19 मोहल्लों में 24 घंटे आपूर्ति के लिए 450 बिजली के पोल स्थापित होंगे। इसके बाद सभी मोहल्लों को असैदापुर में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग से दो फीडर बनाकर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।

इनसेट

इन मोहल्लों को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति
नगरीय क्षेत्र में शामिल बलीपुर खुर्दवा, पचेहरी, अमिया, पलिया, रंजीतपुर, बरनाटीकर, पूरे नंदा जयसिंह, तेजी का पुरवा, मिश्रौली, पूरे शुक्लन, रग्घूपुर, पूरे मानसिंह, सरैया, विशुनदासपुर, जेठू मवई, राजगढ़, हरखपुर, पंडित का पुरवा व बारीपुर मोहल्ला के करीब 1300 उपभोक्ताओं को 24 घंटे आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश
नगरीय क्षेत्र की आपूर्ति देने के लिए दो कार्यदायी संस्थाओं को काम दिया गया है। दोनों संस्थाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया है।
रामप्रीत प्रसाद-अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें