फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से खड्ड में पलटा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, चालक व खलासी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात कंटेनर नोएडा से फ्रिज व वॉशिंग मशीन लादकर गुवाहाटी जा रहा था। कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से पलट कर नीचे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में चालक राधेश्याम चौरसिया (35) निवासी मऊ की चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उनका दूसरा छोटा भाई श्याम विजय (25) खलासी के रूप में ट्रक में मौजूद था, उसको भी काफी चोटें आईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंटेनर में लदे सामान की सुरक्षा के पुलिस को तैनात किया गया है। ट्रक मालिक व चालक के परिवारीजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें