फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिता और पत्नी से बात कर ट्रक चालक ने लगाई फांसी

Sun, 07 Apr 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पिता और पत्नी से फोन पर बात करने के बाद एक ट्रक चालक ने गोमती नदी के किनारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह घरेलू समस्याओं व कर्ज से तंग बताया जा रहा है। गौरीगंज इलाके के पूरे महतू मजरे सुजानपुर गांव निवासी अफसर खान (31) पुत्र अब्दुल कादिर ट्रक चालक था। शनिवार की सुबह वह एक ट्रांसपोर्ट से सीमेंट लाद कर व्यापारी को देने जा रहा था। इसके बाद उसने बाजार शुकुल इलाके के खेममऊ गांव के पास ट्रक खड़ा कर गोमती नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ में रस्सी से फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

बताते हैं कि खुदकुशी से पहले ट्रक चालक ने अपने पिता और पत्नी को फोन कर बात की। मृतक के पिता अब्दुल कादिर के मुताबिक उसके बेटे ने फोन करके उनसे कहा कि बाबू जिंदगी से तंग आ गए हैं। हम अपने बच्चों का पेट भी नहीं भर पा रहे हैं। मेरे बच्चों का ख्याल रखना। अब्दुल कादिर ने बेटे को समझाया और कहा कि नहीं हम काम कर तुमको खिलाएंगे, तुम ऐसा कुछ मत करो। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पत्नी फिरोजा बानो से फोन बात की और खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि सूचना के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि परिवार के लोगों से पता चला है कि मृतक पर कर्ज होने से परेशान था।

ट्रक मालिक से रुपये लेकर गया था घर
ट्रक मालिक ने बताया कि अफसर खान को वेतन के रूप में 12 हजार रुपये दिए जाते थे। कल उसने अलविदा नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी ली थी। छह हजार रुपये भी लेकर घर गया था। जिसमें से उसने तीन हजार रुपये पत्नी को भी दिया था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी व सात साल का बेटा अली अहमद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें