फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पाइप चोरी करने करने वाले पांच चोर दबोचे गए

Sun, 07 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव बिछाई जा रह पाइप चोरी करने वाले पांच आरोपी शनिवार को मुंशीगंज पुलिस व स्वाट टीम के हत्थे चढ़े गए। पुलिस को 29 मार्च मनीरामपुर के मुसवापुर चौराहे से चोरी हुई पाइप के साथ कूटरचित बिल व दो डीसीएम बरामद हुआ।
विज्ञापन


मुंशीगंज थाने के मनीरामपुर के मुसवापुर चौराहे से जल ही जीवन मिशन के बिछाई जाने वाले 50 पाइप चोरी हो गई। ठेकेदार गाबानी विपुल भाई बल्लभाई ने केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज करने के बाद सक्रिय मुंशीगंज एसएचओ शिवनारायण सिंह व एसओजी प्रभारी अखिलेश गुप्ता ने संदिग्ध दशा में टिकरी के पास पाइप लदी डीसीएम के साथ पांच व्यक्ति को पकड़ा। इनकी पहचान अयोध्या जिले के रौनाही थाने के पूरे
दीवान निवासी रिंकू कनौजिया, सुल्तानपुर के कुडेभार थानाक्षेत्र के सेहरी गांव निवासी अजीत सिंह, मुंशीगंज थाने के शिवगंज निवासी राजेंद्र जायसवाल, फिरोजाबाद जिले के नारखी थाने के गोंच गांव निवासी इरशाद तथा कुशीनगर जिले के रवींद्रनगर थाने के सुगही टोला निवासी धर्मेंद्र दुबे के रूप हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि एक अन्य चोरी की पाइप लदी डीसीएम धम्मौर के पास खड़ी है। फर्जी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कम्प्यूटराइज टाइप शुदा जीएसटी नंबर का कूटरचित बिल बनाकर पाइप बेचने की बात स्वीकार की। दोनों डीसीएम पर पुलिस को 40 पाइप बरामद हुए। सीओ मंयक द्विवेदी ने बताया कि बरामद पाइप की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें