फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। बांदा जिले में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में जिले के एक परिवार की खुशियां छिन गईं। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं तो महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मुंशीगज थाना क्षेत्र के जद्दूपुर मजरे निवासी सुनील कुमार यादव (21) ट्रक चालक का काम करते हैं। शनिवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति का ट्रक लेकर कबरई गिट्टी लाने गए थे। रविवार सुबह बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर पहलवान बाबा आश्रम के पास सड़क हादसे में सुनील की मौत हो गई। सुनील की मौत की सूचना मिली तो गांव में कोहराम मच गया। मृतक की बहन सोनल व मां मीना का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना के बाद पिता गंगाराम व छोटा भाई सुमित रिश्तेदारों संग बांदा के लिए रवाना हो गए। घर पर महिलाएं व रिश्तेदार परिजनों का ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। ग्राम प्रधान कमल यादव ने बताया कि हादसे में ट्रक में आग लगने से सुनील पूरी तरह जल गया है। सुनील के अवशेष बचे शरीर का ही बांदा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया कि सुनील अविवाहित था। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य होने से परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें