फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के जोगा अम्मरपुर गांव निवासी शहीद हवलदार केदारनाथ मिश्र 17 अगस्त 2006 को जम्मू कश्मीर के लाल चौक में गश्त के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। शनिवार को गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ के उप कमांडेट बीएल वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। बलिदानी की पत्नी उषा मिश्रा को सम्मानित किया। शहीद हवलदार केदारनाथ मिश्र की पुत्री सुषमा, पुष्पा, बेटे शशिकांत मिश्र व अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें