फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईटीबीपी के जवान को दी श्रद्धांजलि

Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हेड कांस्टेबल रहे अरुण कुमार सोनकर की स्मृति में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। 11 जुलाई 2018 को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत आईटीबीपी के कमांडर अनुपम यादव के नेतृत्व में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सलामी से हुई। इस अवसर पर पत्नी विजयलक्ष्मी, मां लल्ली देवी, पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश सोनकर, सभासद अशोक मौर्या सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सचिन ने अरुण कुमार से जुड़े संस्मरण साझा किए और कहा कि वह युवाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहते थे।



शहीद के भाई अशोक सोनकर ने प्रतिमा की सुरक्षा और सड़क या चौराहे का नामकरण अरुण कुमार के नाम पर करने की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने आश्वासन दिया कि नगर के किसी प्रमुख स्थान को शहीद के नाम पर समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में दीपक सोनकर, सर्वेश सोनकर, भानु प्रताप सोनकर, श्रीनाथ सोनकर, हुबलाल सोनकर, मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें