फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज आंधी से उखड़ गए पेड़ और खंभे, युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 03 Jun 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आंधी से गिरने पेड़ और टिनशेड
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। शनिवार की देररात आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ और 35 बिजली के खंभे गिर गए। जबकि टिनशेड उड़ता देखकर उसे बचाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई, व तीन लोग घायल हो गए। खंभे गिरने से करीब 20 हजार की आबादी बिजली संकट से प्रभावित है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब दो बजे हवा चलनी शुरू हुई। कुछ ही तेज हवा आंधी में तब्दील हो गई। सबसे पहले लोगों के घरों व दुकानों के टिनशेड उड़ लगे। क्षेत्र के सैम्बसी गांव निवासी जाकिर हुसैन व उनकी पत्नी घर के बाहर जानवरों के लिए बने टिनशेड को उड़ने से बचाने के लिए उसमें लगे लोहे की पाइप को पकड़ कर खड़े हो गए। तभी आंधी तेज होने से पत्नी इकरामुन निशा घर के सामने गिर गई। जबकि जाकिर हुसैन थोड़ी दूर गिरे हुए थे।
एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी, फुरसतगंज ले जाया गया। रास्ते में पेड़ गिरे होने से सीएचसी पहुंचने में काफी देरी हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने जाकिर हुसैन (44) को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक जाकिर हुसैन दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। दो दिन बाद दिल्ली जाने का टिकट भी था। मृतक की तीन बेटियां व एक बेटा है। मृतक की पत्नी भी घायल बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र यादव ने मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


टिनशेड गिरने से पैर टूटा
फुरसतगंज के मुहैया केसरिया निवासी नंदलाल (50) टिनशेड बचाने के लिए हाथ से पकड़े हुए थे। हवा में उड़ने के बाद टिनशेड उनके ऊपर ही गिर गया। जिससे बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। आंधी के दौरान फुरसतगंज कस्बा निवासी शिवराज (14) के पैरों पर कांच गिर गया, जिससे पैर फट गया।

तारों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति ठप
फुरसतगंज। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की लाइन ठप हो गई। विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज से निकलने वाले फीडर दिघिया, ओदारी, टेकारी लाइनों पर पेड़ गिरने से लगभग 35 बिजली के पोल टूट गए हैं। एफडीडीआई चौराहा सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए हैं। बिजली रात से ही गुल है। अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि सुबह से सभी कर्मचारी लाइनों को सही करने में लगे हैं।
सभी लाइनमैनों को लगाया गया
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि आंधी-तूफान सिर्फ फुरसतगंज में ही आया। ध्वस्त लाइनों को ठीक करने के लिए आसपास के सभी लाइनमैनों को लगाया गया है। रविवार को ही लाइन चालू करने का लक्ष्य लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें