फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टांडा- बांदा हाईवे पर पांच से दस रुपये बढ़ा टोल टैक्स

Mon, 03 Jun 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी की है। गौरीगंज से गुजरे टांडा बांदा हाईवे पर बाबूगंज के पास स्थिति टोल से गुजरने वाले वाहनों को पांच से 10 रुपये अधिक टोल टैक्स देना होगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू की जा रही है। जिले के गौरीगंज स्थित टांडा-बांदा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाबूगंज स्थित टोल प्लाजा है। टोल प्लाजा से प्रतिदिन जायस, रायबरेली व लखनऊ सहित अन्य स्थानों को जाने के लिए रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। मार्ग से सुल्तानपुर, मुंशीगंज, प्रतापगढ़, अमेठी की ओर से रायबरेली जाने वाले रायबरेली, बछरावां, फुरसतगंज की यात्रा महंगी होगी। टोल टैक्स की बढ़ी दरें सोमवार से लागू हो रही है।
विज्ञापन


टोल की नई दरों पर एक नजर
वाहन का नाम - एकल यात्रा - 24 घंटे में वापसी - मासिक पास (माह में 50 बार यात्रा)
कार, जीप, वैन - 75 रुपये - 35 रुपये - 2475 रुपये
मिनी बस, छोटे व्यवसायिक वाहन - 120 रुपये - 60 रुपये - 3995 रुपये
बस व ट्रक - 250 रुपये - 125 रुपये - 8375 रुपये
तीन एक्सल वाले वाहन - 275 रुपये - 135 रुपये - 9135 रुपये
चार से छह एक्सल वाले वाहन - 395 रुपये - 195 रुपये - 13130 रुपये
छह एक्सल से बड़े वाहन - 480 रुपये - 240 रुपये - 15985 रुपये

नई रेट से होगी वसूलीभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल टैक्स शुरू में वृद्धि की गई है। निर्धारित रेट का अंकन बोर्ड में करवाते हुए नियमानुसार टोल टैक्स की वसूली होगी।
ऋषि राम- हेड आफ डिपार्टमेंट टोल प्लाजा

नहीं मिली अभी कोई लिस्ट
बाजारशुकुल से गुजरने वाले पूर्वाचल एक्सप्रेस के टोल मैनेजर उपेंद्र पांडेय ने बताया कि अब तक टोल टैक्स में वृद्धि से जुड़ा कोई आदेश नहीं मिला है। पुराने निर्धारित रेट पर ही टोल टैक्स की वसूली हो रही है। यदि कोई रेट वृद्धि से जुड़ा आदेश व लिस्ट मिलती है तो उसका अनुपालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें