फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कंटेनर से टूटी पेड़ की डाल गिरी, एक की मौत, दो घायल

Sun, 10 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। जलनिगम की पाइप लेकर जा रहे कंटेनर की चपेट में आकर पेड़ की डाल टूट गई। इसकी चपेट में आकर पुलिया पर बैठे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब आठ बजे बहादुरपुर से खरौली की तरफ एक कंटेनर पाइप लाइन डालने के लिए पाइप लेकर जा रहा था। रास्ते में आलमपुर गांव के पास महुआ की डाल उसमें फंसकर टूट गई। यह डाल सड़क किनारे पुलिया पर बैठे सुजीत (14), कपिल (10) व रीतेश (17) निवासी मवई आलमपुर पर गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे की खबर पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय सुजीत की रास्ते में मौत हो गई। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें