फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लग्जरी कार से चुरा ले गए बकरी, वीडियो वायरल

Sun, 10 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। लग्जरी कार से आए चार युवकों का बकरी चुराने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देने की बात कही है। उधर, पुलिस जानकारी से ही हाथ खड़े कर रही है।
विज्ञापन

जायस कोतवाली के चौधराना मोहल्ला निवासी मकबूल अहमद का कहना है कि प्रीतम धर्मकांटा के पास उसकी गिट्टी मोरंग की दुकान है। चार सितंबर की रात को उसके बेटे सो रहे थे। चार कदम की दूरी पर बकरी बंधी हुई थी। रात दो बजे सफेद कार से चार लोग आए। इन लोगों ने जायस-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर गाड़ी पार्क की। एक व्यक्ति गाड़ी में ही बैठा रहा। दो लोग गाड़ी से बाहर आए।
एक ने रस्सी को काटकर बकरी को गोद में लेकर दौड़ते हुए गाड़ी में लादकर भाग गए। बताया कि बकरी की कीमत 25 हजार रुपये थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कार में नंबर प्लेट नहीं है। रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ है। जायस कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें