फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-कानपुर व प्रयागराज की यात्रा मुश्किल

Sat, 22 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के यात्रियों के लिए लखनऊ-कानपुर व प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा चुनौती भरी साबित हो रही है। शुक्रवार को चार ट्रेनें निरस्त रहीं तो 16 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित हुईं। ऐसे में लोगों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन




गौरीगंज, अमेठी सहित जिले के अन्य स्टेशनों से शुक्रवार को पूरे दिन एक भी ट्रेन संचालित नहीं हुई। मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच दोहरीकरण व कानपुर में गंगा नदी पर पुल मरम्मत के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक जारी किया गया है। ऐसे में सुबह प्रतापगढ़ से रवाना होकर लखनऊ होते हुए कानपुर तक संचालित अप व डाउन इंटरसिटी व रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। इन ट्रेनों के दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से ड्यूटी के लिए जाना पड़ा।

इसके साथ वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन भी लखनऊ के बजाय रायबरेली तक हुआ। प्रयागराज संगम से संचालित इकलौती पैसेंजर ट्रेन भी रायबरेली से ऊंचाहार-फाफामऊ होते हुए संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि निरस्त व परिवर्तित मार्ग से ट्रेनों के संचालन का आदेश पहले जारी हो चुका है। मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए ट्रेनें निरस्त या परिवर्तित मार्ग से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें