फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनसाधारण के ठहराव से प्रतापगढ़ जाना होगा आसान

Fri, 18 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनसाधारण एक्सप्रेस के प्रतापगढ़ स्टेशन पर ठहराव से गौरीगंज और अमेठी के यात्रियों के लिए प्रतापगढ़ जाना आसान होगा। उत्तर रेलवे ने मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव 22 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी तक गौरीगंज और अमेठी से गुजरने के बाद ट्रेन वाराणसी में रुकती थी। वाराणसी से रवाना होने के बाद ट्रेन प्रतापगढ़ से होकर गुजर जाती थी, लेकिन यहां ठहराव नहीं होने से जिले के यात्रियों को प्रतापगढ़ आने-जाने के लिए इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ में ठहराव शुरू होने के बाद गौरीगंज, अमेठी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यहां से जनसाधारण एक्सप्रेस पकड़ने का विकल्प मिलेगा। इससे प्रतापगढ़ आने-जाने के साथ ही दानापुर और आनंद विहार टर्मिनल की ओर यात्रा करने वालों को भी सुविधा होगी। रेलवे के अनुसार दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस प्रतापगढ़ स्टेशन पर रात 12:48 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी।

वहीं आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली ट्रेन रात 10:05 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी और 10:07 बजे प्रस्थान करेगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर 22 सितंबर से प्रयोग के तौर पर ठहराव की रणनीति बनाई गई है। इससे जिले के यात्रियों को प्रतापगढ़ आवागमन के लिए ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें