फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुरक्षित भूमि में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 18 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस में अवैध अतिक्रमण को ढहाता बुलडोजर।-संवाद
विज्ञापन
जायस। नगर पालिका में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम सुरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। यह निर्माण नगर पालिका परिषद जायस के अंतर्गत नेटी सर्विस के पीछे स्थित हुआ था। राजस्व अभिलेखों में यह सुरक्षित भूमि के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन


मोहल्ला शेखाना खरका निवासी रिजवान भवन का निर्माण सुरक्षित भूमि पर करा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने काम बंद कराते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद रिजवान की ओर से चोरी-छिपे फिर से निर्माण किया जा रहा था।

इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी। लेखपाल महेंद्र देव शुक्ल, सुरेंद्र पाल और नगर पालिका से राम मोहन शुक्ल ने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। कहा कि सरकारी व बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें