अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसर व कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को सड़क पर उतर आए। अमेठी शाखा अध्यक्ष की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रदेश के राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के चलाने तथा परिवहन निगम के कारोबार को समेटने और उसके अस्तित्व को समाप्त करने की प्रस्तावित योजनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर अमेठी शाखा अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को अमेठी डिपों के अफसर व कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शन के बाद विभागीय प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेंद्र सिंह को सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में उच्च न्यायालय द्वारा निगम हेतु सुरक्षित राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गामार/निजी वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराने, 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों/ परिचालकों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही शेष संविदा चालकों के चरणबद्ध नियमितीकरण की योजना बनाकर उन्हें विनियमित करने की मांग की गई है।
उत्तम श्रेणी के संविदा चालकों/परिचालकों के लिए एक वित्तीय वर्ष में तीन माह निर्धारित लक्ष्य पूरा न कर पाने की दशा में इन श्रेणियों से बाहर कर दिए जाने की शर्त को कोविड-19 के दृष्टिगत इस वित्तीय वर्ष के लिए शिथिल रखे जाने तथा कम लोड फैक्टर आने पर प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान न किए जाने समेत अन्य अव्यवहारिक व्यवस्थाओं को समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के सभी सम वर्गों में रिक्त पदों को नियमित नियुक्ति द्वारा भरे जाने तथा प्राविधिक शाखा के सीधी भर्ती के पदों पर कई वर्षों से कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के सीधी भर्ती के पदों पर निलिट के कर्मियों की नियमित नियुक्ति में वरीयता प्रदान की करने की मांग की है।
इसके साथ ही कार्यशाला में कार्यरत आउट सूट कर्मियों को ठेकेदारों के चंगुल से मुक्त कराकर पूर्व की भांति ही सेव आयोजित किया जाए तथा इन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करते हुए बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान कराने समेत कई मांगे शामिल हैं। इस मौके पर संतोष कुमार उपाध्याय, डीके तिवारी, शीतला प्रसाद शुक्ल, बैजनाथ सरोज, स्वतंत्र प्रकाश, मेराज अहमद, शिवनंदन तिवारी, श्रीकांत त्रिपाठी, जय प्रकाश श्रीवास्तव समेत तकरीबन सभी कर्मी मौजूद रहे।