अमेठी सिटी। जिले के आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे विकासखंडों में कर दिया गया है। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी अरुणेश कुमार को जामो से शाहगढ़, जीनत फातिमा को सिंहपुर से तिलोई, रितिका जायसवाल को सिंहपुर से तिलोई, लालबहादुर को शाहगढ़ से जगदीशपुर, ओम प्रकाश को जदीशपुर से शाहगढ़, गुंजन गुप्ता को बाजार शुकुल से सिंहपुर, वंदना वर्मा को सिंहपुर से बाजार शुकुल, अमित रावत को शाहगढ़ से जामो स्थानांतरित किया गया है।