अमेठी सिटी। शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यूनिफार्म अनुदान राशि का अंतरण ऑनलाइन कर दिया। अभिभावकों के मोबाइल पर अनुदान राशि पहुंचने का मैसेज आने लगा। अनुदान राशि पहुंचने से बच्चों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिले में संचालित 1570 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक व दोपहर में भोजन के साथ यूनीफॉम व स्टेशनरी मद में 12 सौ की अनुदान राशि दी जाती है। सुबह 12 बजे से अभिभावकों के मोबाइल पर अनुदान राशि पहुंचने का मैसेज पहुंचा तो बच्चों को जानकारी हुई। बेसिक शिक्षा की मानें तो करीब 94 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि अंतरित हुई है।
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि 94 हजार बच्चों बच्चों के अभिभावकों के खाते में शनिवार को अनुदान राशि अंतरित हो गई शेष बच्चों को भी जल्द नियमानुसार सत्यापन व अन्य प्रक्रिया पूरी कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा।