फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 28 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर शुक्रवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



मुंबई से प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली मुंबई सेंट्रल स्पेशल अमेठी स्टेशन पर 2.30 घंटे की देरी से पहुंची। पद्मावत एक्सप्रेस करीब एक घंटा, डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे और संगम स्पेशल एक घंटे की देरी से आई। अन्य ट्रेनों की स्थिति भी ऐसी ही रही। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के विलंब की सूचना समय पर नहीं मिलती।


कई बार जानकारी तब मिलती है जब ट्रेन स्टेशन के पास आ चुकी होती है। साथ ही प्लेटफार्म पर न तो छांव की समुचित व्यवस्था है और न ही पंखों की संख्या पर्याप्त है। स्थानीय यात्री राजेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में इंतजार करना पीड़ादायी हो जाता है। प्लेटफार्म पर बैठने की भी पर्याप्त जगह नहीं है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों से जुड़ी सूचना का प्रसारण किया जाता है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें