फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आधार बनवाने के लिए परिजन परेशान

Sat, 28 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सैठा चौराहा के पास ​स्थित आधार सेंटर पर अ​भिभावक संग मौजूद बच्चे। संवाद।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आधारकार्ड अनिवार्य किया गया है। ऐसे में बच्चों का आधार बनवाने के लिए अभिभावक परेशान हैं। परिजनों संग बच्चों को आधार बनवाने के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन




परिषदीय विद्यालयों के साथ सरकारी योजनाओं व अन्य जरूरी सेवाओं के लिए आधारकार्ड अनिवार्य है। ब्लाॅक व गांव स्तर पर सीमित संसाधन और तकनीकी दिक्कतों के चलते लोगों को कई-कई दिन तक आधार सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को सैठा चौराहे स्थित निजी बैंक में बने आधार सेंटर पर कई बच्चे अभिभावकों संग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए पहुंचे थे।


सेंटर के बाहर अपनी बेटी आयशा के साथ मिली जायस निवासी सायरा बानो ने बताया कि स्कूल में नामांकन के लिए आधार कार्ड लगना है। बेटी का आधार नहीं बना है। जायस में कई दिन चक्कर काटने के बाद भी आधार नहीं बना। सुबह बेटी संग यहां आईं है। आधार बनने की उम्मीद है। गांधीनगर के प्रसाद सिंह का पुरवा निवासी तजरून ने बताया कि 15 किलोमीटर दूर से वह आधार कार्ड बनवाने आई हैं। गौरीगंज के अर्जुनपुर निवासी शिव कुमारी ने बताया कि बेटी संध्या और बेटे आयुष का आधार कार्ड में त्रुटि है।
विज्ञापन



स्कूल में प्रवेश में दिक्कत आ रही है। आज सुबह से बच्चों को लेकर आई हूं। आधार बन जाने की उम्मीद है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीआरसी पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार बनवाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें