फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहालग में ट्रेनों में भीड़, पैर रखने की भी जगह नहीं

Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई अपने घर शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आना चाहता है, लेकिन घर आने व कार्यक्रम से ड्यूटी लौटने का सफर कठिनाइयों भरा है। कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में जनरल कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को गौरीगंज से गुजरने वाली ट्रेनों के अनारक्षित कोच में क्षमता से दो गुना अधिक यात्री सवार दिखे।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज में ठहराव संग संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी, वाराणसी इंटरसिटी, नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर, जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। बृहस्पतिवार को लुधियाना जाने के लिए हावड़ा-अमृतसार पंजाब मेल का इंतजार कर रहे कमलापति, राधेश्याम और शिवकिशोर ने बताया कि उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका, इसलिए जनरल कोच में ही सफर करना पड़ेगा।



ट्रेन में भारी भीड़ है, जिससे सफर काफी मुश्किल लग रहा है। ट्रेन में चढ़ने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्लेटफार्म दो से पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान यात्रियों को साधारण कोच में चढ़ने के लिए संघर्ष करते देखा गया। स्टेशन अधीक्षक प्रवरन सिंह ने बताया कि सहालग के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें