फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उप प्रधान परीक्षकों व परीक्षकों को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पहले 107 उप प्रधान परीक्षकों और 1028 परीक्षकों को प्रशिक्षण मंगलवार को दिया जाएगा। इसके बाद 19 मार्च से दो केंद्रों पर मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन



मूल्यांकन के लिए इस बार रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज को केंद्र बनाया गया है। रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में राजेश सिंह को और श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में डॉ. सुनील शुक्ल को मूल्यांकन केंद्र का उपनियंत्रक बनाया गया है। मूल्यांकन में 107 उप प्रधान परीक्षक और 1028 परीक्षकों को लगाया गया है। मंगलवार को उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों का प्रशिक्षण उनसे संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस कार्यालय से ड्यूटी में लगे शिक्षकों को पूर्व में ही सूचना दी गई है।


बता दें कि मूल्यांकन केंद्र अमेठी में 49 उप प्रधान परीक्षक और 449 परीक्षकों की तैनाती की गई है, जबकि गौरीगंज में 58 उप प्रधान परीक्षकों और 579 परीक्षकों को लगाया गया है। डीएम निशा अनंत ने दोनों मूल्यांकन केंद्र के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक तैनात किया है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी जीआईसी के प्रधानाचार्य व पर्यवेक्षक के रूप में जीआईसी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य को दी गई है। उप नियंत्रकों का प्रशिक्षण 16 मार्च को वाराणसी में आयोजित किया गया है। इसके अलावा उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों का प्रशिक्षण 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा।। इसके लिए 17 मार्च को उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को जॉइन करना होगा। प्रशिक्षण के बाद 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन













पारिश्रमिक को लेकर असमंजस







उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बदले यूपी बोर्ड से निर्धारित पारिश्रमिक उपप्रधान परीक्षक व परीक्षकों को दिया जाता है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के बदले 14 रुपये व इंटर की काॅपियों के बदले में 15 रुपये दिए जाते हैं। इस बार मूल्यांकन से दो दिन पहले उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को बुलाया गया है। ऐसे में इन दो दिनों का पारिश्रमिक दिया जाएगा भी या नहीं इसे लेकर असमंजस है। गौरीगंज के उपनियंत्रक ने बताया कि जॉइनिंग और प्रशिक्षण का मूल्यांकन शिक्षकों को दिया जाएगा या नहीं, इसके बारे में उच्चाधिकारियों से जानकारी की जा रही है।










उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों को मूल्यांकन का पारिश्रमिक दिए जाने की व्यवस्था है। जॉइनिंग व प्रशिक्षण के बदले किसी तरह का अलग से पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें विभाग की तरफ से सैलरी दी जा रही है। सोमवार को जॉइनिंग के बाद शिक्षकों का आंकड़ा मिल सकेगा। जो शिक्षक नहीं आएंगे, उनके स्थान पर दूसरे शिक्षकों को उपनियंत्रक की तरफ से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन








- डॉ. राजेश द्विवेदी, डीआईओएस अमेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें