फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज-अमेठी के बीच नए ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
ताला खजुरी स्टेशन के ट्रैक पर चल रहा कार्य। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज-अमेठी के बीच जल्द नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए शनिवार से ट्रैक पैकिंग कार्य शुरू हो गया है। ट्रैक पैकिंग कार्य पूरा होने के बाद 26 फरवरी से विभाग नान इंटरलॉकिंग कार्य करते हुए पांच मार्च को सेफ्टी ट्रायल करेगा। ट्रायल सफल होने के बाद दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू होगा। इससे जहां ट्रेनों के संचालन में विभाग को सहूलियत मिलेगी वहीं ट्रेनों के विलंब से चलने की परेशानी से यात्रियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए मरम्मत विभाग ने शनिवार से आधुनिक मशीनों के सहारे दोहरीकरण व प्लेटफार्म संख्या एक के नए रेल ट्रैक की पैकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। मशीन ट्रैक के नीचे लगाए गए स्लीपर के नीचे गिट्टी भरने के साथ ही जोड़ों व स्लीपर को पटरी के साथ मजूबती से जोड़ रही है। पैकिंग कार्य पूरा होने के बाद विभाग 26 फरवरी से नान इंटरलॉकिंग कार्य करने के साथ आगामी पांच को ट्रैक का सेफ्टी ट्रायल अफसरों की मौजूदगी में करेगा।
ट्रायल सफल होने व अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद यात्रियों को अमेठी-गौरीगंज के बीच दोहरीकरण ट्रैक से ट्रेनों की यात्रा का आनंद मिलेगा तो विभाग को संचालन के साथ ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से छुटकारा मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने मशीनों से ट्रैक पैकिंग कार्य शुरू होने के साथ 26 फरवरी से नान इंटरलॉकिंग व पांच को ट्रैक का सैफ्टी ट्रायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें