फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोडवेज बस से टकराया ट्रेलर, सात यात्री घायल

Sun, 21 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार रात सवा नौ बजे वारिसगंज हाॅल्ट के पास रोडवेज बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में सात यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



वाराणसी के चौबेपुर गोपालपुर निवासी परिचालक विमल प्रताप सिंह और गाजीपुर के भुइकुड़ा एमावंशी निवासी चालक रामचंद्र यादव बस ले जा रहे थे। चंदौली डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी जा रही थी। वारिसगंज हाॅल्ट पर सवारी उतारने के लिए बस हाईवे किनारे रुकी थी, तभी पीछे से आ रहा ट्रेलर उससे टकरा गया।


हादसे के दौरान बस में करीब 20 यात्री सवार थे। सात लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित दूसरी बस से गंतव्य भेजा गया। हादसे में ट्रेलर चालक चंपारण के महुआबाद हजारीबाग निवासी तपेश्वर पासवान (42) घायल हो गए, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक और परिचालक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें