फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1450 स्थानों पर स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के बन्नाटीकर में मां की प्रतिमा तैयार करता कोलकाता का कारीगर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं। समितियों ने अपने स्तर से इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इस बार जिले में 1450 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होंगी। 82 स्थलों पर विसर्जन होगा, जबकि 31 जगहों पर जुलूस और पुतला दहन का आयोजन होगा।
विज्ञापन



त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा योजना बनाई है। पूरे जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। आयोजकों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, नाव और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।


भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 27 पीस कमेटियों की बैठक हो चुकी हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कई स्थानों पर प्रतिमाएं नवरात्र के पहले दिन स्थापित होंगी, जबकि कुछ जगह सप्तमी से सजाई जाएंगी। विसर्जन दशहरा के अगले दिन अथवा पूर्णिमा को गोमती और अन्य नदियों में किया जाएगा।
विज्ञापन




एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। जिले में 27 पीस कमेटियों की बैठक संपन्न हो चुकी है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। गौरीगंज के बरनाटीकर वार्ड में कोलकाता के कारीगर श्याम ने बताया कि उन्होंने अब तक 103 प्रतिमाएं तैयार की हैं। रथ पर सवार होकर महिषासुर वध करती मां दुर्गा की प्रतिमा की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें