फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विजिलेंस टीम की कार्रवाई से व्यापारी हुए नाराज

Sun, 04 Feb 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पावर काॅर्पोरेशन विजिलेंस टीम की ओर से प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी संगठन शनिवार को प्रदर्शन पर उतर आया। पुलिस बूथ के बाद व्यापारियों ने दुकान बंद कर करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद स्वत: ही धरना स्थगित करते हुए कार्रवाई बंद नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। जगदीशपुर कस्बे में व्यापारियों ने पावर कार्पोरेशन विजिलेंस टीम की ओर से लगातार छापा मारकर कार्रवाई को उत्पीड़न बताया। शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जगदीशपुर इकाई के अध्यक्ष धरम चंद कौशल और उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर कुरैशी के नेतृत्व में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन

दुकानें बंद कर व्यापारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। व्यापारियोंका आरोप लगाया कि जुर्माना लगाने के बाद अनैतिक रूप से धन उगाही की जा रही है। पुलिस बूथ के पास धरने के दौरान रणनीति तैयार करने के बाद धरना स्थगित किया गया। इस मौके पर समीर कुरैशी, डीसी कौशल, निजाम हैदर, बिहारी लाल गुप्ता, सोनू यज्ञसेनी, अशोक कौशल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें