फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्रों को सही दिशा में लगानी चाहिए अपनी पूरी ऊर्जा

Sun, 04 Feb 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज के कमलानगर किटियावां स्थित श्री हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को शहर स्थित गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में व्यक्तित्व परिष्कार कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राम अवतार कश्यप, रामशंकर पाठक, जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह, जिला युवा समन्वयक डॉ दीपक सिंह, ब्लॉक समन्वयक राम यश शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राधेश्याम तिवारी ने व्यक्तित्व परिष्कार की आवश्यकता के बारे में चर्चा करते हुए विद्यार्थियों की दिनचर्या पर विस्तार से बताया। उन्होंने प्रात काल उठने से लेकर रात्रि को शयन तक दिनचर्या, समय का सदुपयोग, पढ़ाई के लिए उपयुक्त समय आदि के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कार एवं संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. दीपक सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा में लगाकर अपना जीवन संवारने की बात कही। जिला समन्वयक डॉ त्रिवेणी सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता प्रखर करने के नियमित गायत्री मंत्र जप व मंत्र लेखन से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, वृक्ष लगाने, माता पिता की सेवा करने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, गायत्री मंत्र पट्टिका व पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही राम यश शास्त्री एवं विद्यालय की छात्रा आराधना यादव का जन्म दिवस भी गायत्री परिवार ने मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन युवा ब्लॉक समन्वयक अविनाश सिंह ने किया। प्रबंधक राम अवतार कश्यप ने गायत्री परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय में संस्कार की कक्षा प्रतिदिन चलाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें