अमेठी सिटी। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत जिले में घरौनी वितरण कार्यक्रम होगा। पीएम और सीएम वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित कर घरौनी वितरण का शुभारंभ करेंगे। ऐसे में स्थगित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस 20 जनवरी को आयोजित होगा।