फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में शामिल 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल के 14 व इंटरमीडिएट के 16 छात्र-छात्राएं रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जीवन में हमेशा उत्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। यह आपके जीवन की सफलता की पहली सीढ़ी है। इसीलिए अभी से लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी के हिसाब से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि समस्याएं सभी के जीवन में आती हैं परंतु उनसे लड़ते हुए हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 और 12 के बाद बच्चों का भविष्य बनाने का रास्ता खुल जाता है।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि पूरी मेहनत और मनोबल के साथ पढ़ाई करें। अपने माता-पिता व गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा प्राप्त करते रहें। कार्यक्रम के दौरान डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को अभूतपूर्व सफलता दिलाने वाले प्रधानाध्यापकों को भी डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें