फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स

Sat, 04 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में आंशिक बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। नई दरें लागू होते ही भारी वाहन चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जबकि छोटे वाहनों को फिलहाल राहत मिली है।
विज्ञापन



टोल मैनेजर अमित लवानिया ने बताया कि तीन एक्सल से छह एक्सल तक के भारी वाहनों को अब बाजारशुकुल स्थित एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 58 से लखनऊ की ओर जाने पर पहले के 550 रुपये के बजाय 555 रुपये टोल देना होगा। इसी तरह ओवर साइज व्हीकल श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क 705 रुपये से बढ़ाकर 710 रुपये कर दिया गया है।


टोल दरों में यह बढ़ोतरी भले ही पांच-पांच रुपये की है, लेकिन नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले ट्रक चालकों और परिवहन कारोबारियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च धीरे-धीरे बड़ा बोझ बन सकता है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहनों को कई टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है, ऐसे में कुल खर्च पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन



परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल की कीमतों और अन्य खर्चों के बीच यह बढ़ा हुआ टोल उनके लिए अतिरिक्त दबाव बढ़ाने वाला है, जिसका प्रभाव आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि छोटे वाहनों को इस बढ़ोतरी से राहत मिली है। कार, जीप और हल्के व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन वाहनों से पहले की तरह ही पुराना शुल्क लिया जा रहा है। टोल प्रशासन के अनुसार नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और सभी वाहनों से संशोधित शुल्क के अनुसार वसूली शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें