फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर बनेंगे प्रसाधन

Wed, 20 Aug 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर प्रसाधन के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन



प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, काशी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख गाड़ियां गुजरती हैं। बड़ी संख्या में यात्री इन प्लेटफार्मों पर लंबे समय तक इंतजार करते हैं। प्रसाधन न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। इस समस्या के निस्तारण के लिए प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर प्रसाधन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। हाल ही में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।


स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं का अनुमानित आगणन पहले से तय नहीं किया जाता है। जितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, उतनी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें