फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की सरकार न्याय दिलाने में सक्षम : राज्यमंत्री

Thu, 12 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते प्रदेश मंत्री शंकर ग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में नेताओं ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को न्याय, सुरक्षा और जनकल्याण की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अब भारत आतंकवाद पर शोक नहीं करता, जवाब देता है। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण है, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को नष्ट किया गया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के शासन में आतंकी हमले होते थे, तब सरकार मूक बनी रहती थी, जबकि आज की सरकार न्याय दिलाने में पूरी तरह सक्षम है। पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ न्यायपूर्ण शासन की नींव रखी है। जाति, क्षेत्र और मजहब से ऊपर उठकर हर नागरिक को समान अवसर दिए जा रहे हैं।



प्रदेश मंत्री एवं अमेठी प्रभारी शंकर गिरी ने कहा कि अब आतंकवाद पर चुप्पी नहीं, सीधा एक्शन होता है। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सरकार का रवैया स्पष्ट है कि न्याय होगा और समय पर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं। ब्रह्मोस मिसाइल की मांग अब अमेरिका और रूस की मिसाइलों से भी अधिक हो गई है। यह आने वाले विकसित भारत की स्पष्ट तस्वीर है। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें