फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डिहाइड्रेशन, उल्टी व डायरिया के बढ़े मरीज

Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी), उल्टी व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इससे पीड़ित औसतन 500 मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। चिकित्सक हीटवेव से बचने के लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक घर से बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा नीबू पानी, ओआरएस घोल लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि लोग अनावश्यक धूप में निकलने से बचें व हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। सिर पर टोपी रखें या फिर छतरी लेकर निकलें। सुबह व शाम के समय ही आवश्यक कार्य निपटाएं। लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। घर में बने पेय लस्सी, छाछ आदि का सेवन करें। बच्चे को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट या तेज सिरदर्द, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।





ऐसे करें बचाव
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में असावधानी बरतने की वजह से डिहाइड्रेशन, उल्टी व डायरिया के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय कुछ न कुछ खाकर ही निकलें। घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव के साधन लेकर निकलें। नारियल पानी बेहद फायदेमंद है। ताजा भोजन करें। हरी सब्जी, सलाद व फल जरूर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें