फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित होंगे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले मेधावियों को जिला प्रशासन सोमवार को सम्मानित करेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर मेधावी बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा की जिला स्तरीय टॉप-10 सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में जिले की टॉप-10 सूची में शामिल हाईस्कूल के 14 तथा इंटरमीडिएट के 16 मेधावियों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराते हुए मास्क का प्रयोग कर सोमवार को सुबह 10 बजे प्रतिभाग कराने को कहा गया है।
समारोह में डीएम अरुण कुमार मेधावी बच्चों को प्रशिस्त्र पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उन्हें भविष्य की तैयारियों के बारे में टिप्स भी देंगे। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सिर्फ बच्चों व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो सके, इसके लिए अभिभावक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें